प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट कोड-590 और 591 के एक-एक पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-590 में प्रदेश भर के 133 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।
इनमें से चार अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। रोल नंबर 590000038, 590000066, 590000143, 590000185 इनमें शामिल हैं। पोस्ट कोड- 591 में 84 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इनमें से रोल नंबर 591000097, 591000131, 591000143 और 591000144 ने परीक्षा पास कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है।