हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 476 के तहत जेई इलेक्ट्रिकल के 37 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने 28 अगस्त को लिखित परीक्षा, जबकि 15 और 16 दिसंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया था।