फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ वर्कर, जेई पदों के लिए परीक्षा 28 को, यहां मिलेंगे रोलनंबर

Wed, 17 Aug 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग में फीमेल हेल्थ वर्कर और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


आयोग 28 अगस्त को प्रदेश भर के चार परीक्षा केंद्रों धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी और शिमला में लिखित परीक्षा लेगा। फीमेल हेल्थ वर्कर की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक, जबकि जेई की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक होगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


अगर किसी कारणवश कोई अभ्यर्थी अपने रोलनंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह वेबसाइट पर दर्शाए परीक्षा केंद्र पर अपना नवीनतम फोटो और आधारकार्ड की कॉपी तथा आवेदन फार्म की डाउनलोडिड कॉपी साथ लाकर परीक्षा दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

साक्षात्कार 23 अगस्त से 20 सितंबर तक

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार की घोषणा कर दी है। आयोग हमीरपुर स्थित अपने कार्यालय में 23 अगस्त से 20 सितंबर तक साक्षात्कार का आयोजन करेगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222204, 221841 पर संपर्क कर सकते हैं।

रोलनंबर के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें