हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने 16 जनवरी से 20 जनवरी 2017 के बीच विभिन्न पदों के लिए रखे साक्षात्कार अब मौसम की खराबी के कारण स्थगित किए हैं। ये अब 27 से 31 जनवरी के बीच होंगे। ये जानकारी आयोग के उपसचिव अशोक गुप्ता ने दी है।
राज्य गृह विभाग में विज्ञान अधिकारी डीएनए के पदों और उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षा, भूगोल, संगीत इंस्ट्रूमेंटल, समाज शास्त्र, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में सहायक आचार्य के पद के लिए रखे साक्षात्कार आगे स्थगित कर दिए गए हैं।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को कॉल लेटर्स भेजे गए हैं, वे इन्हें अब नई निर्धारित तिथियों पर ही देने के लिए उपस्थित हों। रोलनंबर के आधार पर संशोधित साक्षात्कार शेड्यूल इस तरह से है।