फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता न्यू का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित

Fri, 05 Mar 2021 03:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को स्कूल प्रवक्ता न्यू के राजनीति विज्ञान विषय भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सामान्य वर्ग के 17 पदों के लिए 176 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के 9 पदों के लिए 91, अनुसूचित जनजाति के एक पद के लिए 10, ओबीसी के 7 पदों के लिए 71, अनुसूचित जाति बीपीएल के एक पद के लिए 10, ओबीसी बीपीएल के एक पद के लिए 3, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 4 पदों के लिए 40 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

14 मार्च 2020 को लिखित परीक्षा हुई थी। लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभ्यर्थियों को 15 अंकों के मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर कॉल लेटर जल्द अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें