फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाइड सर्विसेज भर्ती का परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार हुए चयनित

Thu, 26 Sep 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश एलाइड सर्विसेज का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के बाद हुए मूल्यांकन में 29 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि 44,772 युवाओं ने आवेदन दिया था।

विज्ञापन


इनमें से 41,373 उम्मीदवार परीक्षा के लिए सही पाए गए। 28,358 उम्मीदवारों ने अप्रैल 2019 में हुई प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। 593 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए। इनमें से 563 के दस्तावेज सही पाए गए। 508 उम्मीदवारों ने  मुख्य परीक्षा पास की।

इनमें से 56 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के बाद 29 उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित उम्मीदवारों को एक्साइज, सिविल सप्लाई, पंचायत इंस्पेक्टरों के पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये उम्मीदवार हुए चयनित

आयोग की सचिव ने बताया कि चिराग शर्मा, नमन गौतम, प्रारित पटियाल, शृष्टि ठाकुर, उमेश, अभिषेक, साहिल चंदेल, गौरव कुमार कौंडल, प्रफूल कुमार और नवदीप सिंह का चयन एक्साइज एवं टेक्सेशन इंस्पेक्टर के तौर पर हुआ है। शालिनी ठाकुर श्रेया मानवी, मुक्ता, राजेश, सुनील कुमार और विशाल ठाकुर का चयन पंचायत इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है।

उर्मिला, प्रशांत भारद्वाज, रविंद्र ठाकुर, अनुभव शर्मा, रामा और सन्नी वर्मा को इलेक्शन कानूनगो के पद के लिए चुना गया है। नवजोत सिंह, मयंक शर्मा, कुनिका का चयन इंस्पेक्टर ग्रेड वन फूड एंड सिविल सप्लाई के पद पर हुआ है। ज्योति शर्मा, मनोज कुमार, विनय शर्मा और मनोज कुमार का चयन इंस्पेक्टर आडिट के पद पर हुआ है। आयोग की सचिव ने बताया कि इन उम्मीदवारों का विभिन्न पदों के लिए चयन उनकी मेरिट के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें