फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की टेट की आंसर-की, यहां देखिए

Wed, 27 Sep 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट टीजीटी आर्ट्स, जेबीटी और टीजीटी मेडिकल की  अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थाई आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित सभी ए, बी, सी और डी सीरीज की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की है। 
विज्ञापन


आंसर-की से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति होने पर अभ्यर्थी तीन अक्तूबर से बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए अपनी आपत्ति प्रमाणित करने के लिए संबंधित पुस्तक के तथ्यों की जानकारी भी देनी होगी। 

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि तीन और दस सितंबर को उक्त परीक्षा बोर्ड ने ली थी। उन्होंने बताया कि उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध  है। 
विज्ञापन


कोई भी आपत्ति होने पर अभ्यर्थी बोर्ड को फैक्स, ई-मेल या फिर बोर्ड कार्यालय में आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

सहकारी बैंक ने भर्ती किए 70 कनिष्ठ लिपिक

राज्य सहकारी बैंक ने 70 कनिष्ठ लिपिकों के पदों की भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बैंक के महाप्रबंधक डॉ. आरपी नैंटा ने बताया कि 254 परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की।

बैंक ने 25 सितंबर को दस्तावेजों की छंटनी और निर्धारित मूल्यांकन के लिए सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बुलाया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित 70 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें