फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव का आगाज, 550 प्रतिभागी दिखा रहे अपनी प्रतिभा

Tue, 26 Sep 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के युवा महोत्सव ग्रुप-टू का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने किया। युवा महोत्सव में प्रदेशभर के 45  कॉलेजों के लगभग 550 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मंगलवार से शुरू युवा महोत्सव का समापन 29 सितंबर को होगा। 
विज्ञापन


युवा महोत्सव के पहले सत्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत, हिंदुस्तानी और कर्नाटक शैली को लेकर लगभग 15 कॉलजों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें पीजी सेंटर शिमला की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। 

वहीं जोगिंद्रनगर कॉलेज की प्रस्तुति ने भी वाहवाही लूटी। इसमें संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर, कोटशेरा, हरिपुर मनाली, फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला, करसोग, आरकेएमवी शिमला, जीसी सोलन, पीजी सेंटर शिमला, हमीरपुर कॉलेज, चंबा, जोगिंद्रनगर, थुरल कॉलेज, एसडी कॉलेज भटोली और जीसी ढलियारा कॉलेज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन


दूसरे सत्र में तबला और सितार वादन प्रतियोगिता में 20  कॉलेजों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंदौरा घराने से संबंध रखने वाले फरीदाबाद कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष भूपेंद्र मल्होत्रा, जयपुर घराने से संबंध रखने वाले कन्या महाविद्यालय पटियाला के डॉ जगमोहन शर्मा और जम्मू-कश्मीर कॉलेज की डॉ. ऊषा बागती निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। 

डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. नरेश शर्मा और प्रो. सुभ्रा गुप्ता ने मंच संचालन किया। इस मौके पर धर्मशाला कॉलेज पीटीए प्रधान वीवी डढवाल, प्रो. चंद्ररेखा डढवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सविता सिंह, प्रो. मीरा वालिया, डॉ, संजय पठानिया, इंदु शर्मा, प्रो. अरविंद , डॉ. रंजीत ठाकुर, डॉ. धीरज रावत, प्रो संजय गुप्ता, डॉ. राकेश पठानिया, डॉ, अमर परासर, डॉ. ध्यान सिंह और डॉ. अनीश आदि मौजूद रहे।

राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में मंगलवार को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या डॉ. नम्रता टिक्कु ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 18 कॉलेज की 70 छात्राओं ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम में जितेन्द्रा कुमारी (एमएलसीएम) और पल्लवी (कुल्लू) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 78 किलोग्राम में मनु कुमारी (हमीरपुर) ने पहला स्थान, सुषमा (साई लॉ कॉलेज) ने दूसरा स्थान, प्रीति (सोलन) और शालू देवी (बिलासपुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम प्रतियोगिता में स्वाति शर्मा (हमीरपुर) और अनीता (सोलन) ने तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम में आंचल ठाकुर (सीमा) और भावना (बिलासपुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

इस दौरान निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड पीएल अत्री, हिमाचल प्रदेश खेल और अन्य गतिविधियां के कार्यकारी प्रवीण रणौत, संयोजक सचिव लालचंद्र शर्मा, राजकीय महाविद्यालय आनी के प्रिंसिपल डा. आरके कायस्था, उत्तम डॉड, संजय कुमार, मोनल भरवाल, पंकज शर्मा, नरेश कुमार, नीता डोगरा, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतियोगी और कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊना  के नाम ओवरऑल विजेता का खिताब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह में लड़कों की 60वीं अंडर-19 चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ऊना जिला ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। अधिकांश मुकाबलों में ऊना का दबदबा रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एलीमेंट्री शिक्षा के संयुक्त निदेशक भजन सिंह ने विजेता-उपविजेता को पुरस्कारों से नवाजा। 

फुटबाल के फाइनल में ऊना ने सिरमौर को मात देकर खिताब जीता। हैंडबाल प्रतियोगिता में भी ऊना की ही टीम का दबदबा रहा। इसमें बिलासपुर उपविजेता रहा। जूडो में भी स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना चैंपियन रहा। हालांकि इस प्रतियोगिता के इंटर डिस्ट्रिक्ट वर्ग में बिलासपुर विजेता और शिमला उपविजेता रहा है।

बॉक्सिंग में एसटीसी बिलासपुर की टीम स्टेट चैंपियन रही, जबकि अंतर जिला स्तर पर शिमला विजेता और मंडी की उपविजेता रहा। बास्केटबाल में स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला की टीम स्टेट चैंपियन घोषित कई गई। जबकि अंतर जिला में ऊना विजेता और सिरमौर उपविजेता रहा।

हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर की टीम स्टेट चैंपियन रही है। जबकि अंतर जिला वर्ग में ऊना की टीम ने विजेता और सिरमौर की टीम ने उपविजेता की ट्रॉफी कब्जाई। समापन समारोह के दौरान स्थानीय स्कूल के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर पीएस धौलटा, भूप सिंह, मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, पंचायत प्रधान मधु धीमान, एसएमसी प्रधान अनिल जसवाल, अजय लवली, एडीपीओ ऊना अनिल शर्मा, धर्म पाल, जगदीश राम, सोमनाथ धीमान, सुशील लट्ठ, अशोक शर्मा, यशपाल, रजनीश, संजय, विकास, अश्वनी, विशन पाल, कुलयश, सचिन, हरीश, राकेश कौशल, मनीष, किरण, शोभा, वीना, जसविंद्र, शैली, मीनाक्षी समेत आयोजक कमेटी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें