फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार देंगे जेबीटी-शास्त्री टेट, बोर्ड ने बनाए 139 परीक्षा केंद्र

Fri, 24 Jul 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो विषयों की ली जाने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए प्रदेश भर में 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सुबह के सत्र में जेबीटी टेट होगा। इसके लिए 91 परीक्षा केंद्र बोर्ड ने बनाए हैं। शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 48 परीक्षा केंद्र बोर्ड ने बनाए हैं। जेबीटी के 8653 और शास्त्री के लिए 2746 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थी बोर्ड के वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।

विज्ञापन


इसके बाद वे अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते परीक्षा संचालन में नियुक्त  स्टाफ के साथ अभ्यर्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए एक घंटा पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। अभ्यर्थियों को सेनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के समन्वयकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जिन-जिन क्षेत्रों में कोरोना महाकारी का प्रकोप ज्यादा फैला है और क्षेत्रों को सील किया गया है। ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर बोर्ड की ओर से वहां पर स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों को बदला जाएगा, जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें