फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा, शेड्यूल जारी

Thu, 23 Jul 2020 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों में से दो जेबीटी और शास्त्री की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा सुबह-शाम दो सत्रों में 26 जुलाई को होगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जेबीटी टेट 26 जुलाई को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे, जबकि इसी दिन शास्त्री की परीक्षा दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र (एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप) बोर्ड की वेबसाइट पर दर्शाए गए लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इनमें अभ्यर्थियों को त्रुटियां नजर आती हैं तो वे 22 जुलाई से पांच अगस्त तक बोर्ड कार्यालय में शुद्धि के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभागीय परीक्षा शाखा इन विषयों के विवरणों में शुद्धि पर विचार नहीं करेगी।

डीएलएड की अस्थायी आंसर की जारी
डीएलएड की परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजी सीरीज ए, बी, सी, डी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई को प्रदेश के 140 परीक्षा केंद्रों में हुई थी। बोर्ड चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की विसंगति या गलती नजर आती है तो वे अपनी आपत्ति प्रमाणित पुस्तकों से लिए गए साक्ष्यों सहित 27 जुलाई तक अनुभाग अधिकारी पेपर सेटिंग शाखा से संपर्क कर सकते हैं। 27 जुलाई के बाद उत्तरकुंजी संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें