फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के पंजीकरण की तिथि बढ़ी

Fri, 31 Jul 2020 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस में अगस्त और सितंबर 2020 में ली जाने वाली मिडिल, मैट्रिक और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया है। अभ्यर्थी 19 अगस्त तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च 2009 या इसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में फेल हुए हैं।

विज्ञापन


वे ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के लाभ के साथ इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईटोएस, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फेल हुए हैं। वे भी इस परीक्षा के लिए टीओसी के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन और निर्धारित तिथियों के बाद कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें