फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस मामला... सीसीपीसीआर ने तलब किया तो सौपिंस स्कूल ने कहा- मैसेज गलती से चला गया

Fri, 31 Jul 2020 02:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
31 जुलाई तक फीस जमा कराने के आदेश जारी करने वाले सेक्टर-32 स्थित सौपिंस स्कूल ने अपनी गलती मान ली है। चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) को दिए बयान में कहा है कि परिजनों को फीस जमा कराने का मैसेज गलती से चला गया था।
विज्ञापन


सौपिंस स्कूल ने हाल ही में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 जुलाई तक फीस जमा करवाने फरमान जारी किया था। फीस नहीं जमा कराने की स्थिति में स्कूल से निकलने की बात कही थी। इस फरमान को लेकर अभिभावकों की शिकायत पर वीरवार को सीसीपीसीआर चेयरसर्पन हरजिंदर कौर ने स्कूल के निदेशक और अभिभावकों को तलब किया था।

अपने जवाब में सौपिंस स्कूल प्रबंधक ने जो फरमान स्टूडेंट्स को जारी किया था, उसे वापस ले लिया। अपनी सफाई में स्कूल प्रबंधक ने कहा कि उनके द्वारा गलती ये यह मैसेज अभिभावकों को भेजा गया था जिसके लिए वह खेद प्रकट करते है। उसके अलावा स्कूल प्रबंधक ने सीसीपीसीआर के सामने कबूल किया कि वह स्टूडेंट्स पर फीस देने का कोई भी दवाब नहीं बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक के जवाब से अभिभावकों की संतुष्टि के बाद मामले का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें