राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड में शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों के भरे जा रहे कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के तीन पदों के लिए 47 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो गए हैं। तीन पदों के लिए प्रदेश भर से 289 आवेदन बोर्ड को मिले थे। इसकी छटनी के बाद 47 आवेदन रद्द हुए हैं।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के माध्यम से तीन कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए बोर्ड ने 23 अगस्त से 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं।
उन अभ्यर्थियों का अब टाइपिंग टेस्ट होगा, जबकि उसके बाद साक्षात्कार होगा। टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के लिए बोर्ड शीघ्र ही तिथियां घोषित करेगा। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि रद्द किए गए आवेदनों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।