प्रदेश विवि ने नए सत्र में विवि से संबद्ध सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए चार सितंबर को जारी प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
इस कोर्स में प्रवेश के लिए 24 से 28 सितंबर तक आईजीएमसी में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घोषित की गई मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है, वहीं काउंसलिंग शेडयूल भी साइट पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में कुल 1504 अभ्यर्थी पात्र पाए गए है।
यूजी सेमेस्टर सिस्टम के परीक्षा फार्म भरने की 30 तक बढ़ाई तिथि
हिमाचल प्रदेश विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आगामी सेमेस्टर एंड परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाया है। अब रेगुलर सेमेस्टर और और रि-अपीयर परीक्षा के लिए आनलाइन फार्म तीस सितंबर तक भरे जा सकते है। इस संबद्ध में वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।