फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU में सिर्फ इन्हें ही मिलेगी प्रशासनिक सेवा परीक्षा की कोचिंग

Fri, 06 Apr 2018 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र (पीईसीसी) में सात मई से दिल्ली के कोचिंग सेंटर के सहयोग से पहला प्रशासनिक सेवा परीक्षा की कोचिंग देगा। इसके लिए पहले 70 प्रशिक्षार्थियों की पात्रता के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री प्राप्त मूल हिमाचली ही प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन


तीस अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा में न्यूनतम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। कोचिंग बैच में प्रवेश को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सात अप्रैल से आनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 22 अप्रैल तक रहेगी।

आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के लिये एक हजार जबकि आरक्षित वर्ग को पांच सौ रुपये की फीस आवेदन के साथ अदा करनी होगी।  बैच के लिए चयनित होने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कोचिंग के दौरान हर माह एक हजार, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये की फीस अदा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ अंकों की होगी प्रवेश को लिखित परीक्षा

कोचिंग बैच सात मई से शुरू होगा और अगले साल 15 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें रोजाना सुबह नौ से शाम पंच बजे तक कक्षाएं चलेंगी। कोचिंग सेंटर के निदेशक  प्रो. जोगिंद्र धीमान ने बताया कि कोचिंग के लिए पहले बैच में प्रशासनिक सेवा के इस प्रशिक्षण में  सिर्फ तीन ही वैकल्पिक विषय की सुविधा उपलब्ध होगी। 

प्रशासनिक सेवा परीक्षा के प्रशिक्षण के इस पहले बैच को दिल्ली की संकल्प कोचिंग संस्थान के फैकल्टी पढ़ाएंगे। इसमें प्रवेश को होने वाली लिखित प्रवेश परीक्षा सौ अंक की होगी, जो तीस अप्रैल को सुबह ग्यारह से एक बजे तक विवि परिसर में होगी।

इस लिखित परीक्षा में सौ आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा पेपर वन जनरल स्टडीज के आधार के पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें