विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) के शैक्षणिक सत्र 2017-18 की स्नातकोत्तर कक्षाओं एमए, एमकॉम, एमबीए, एमएमसी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम नौ अप्रैल से शुरू करेगा।
इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वेद ने बताया कि पीसीपी के लिए तय किए शेड्यूल के मुताबिक इक्डोल भवन एचपीयू परिसर में एमबीए, एमकॉम तथा एमए विषयों के पीसीपी नौ अप्रैल से शुरू होंगे। यह 15 अप्रैल तक चलेंगे।
एमएमसी के पीसीपी सात मई से 13 मई तक चलेंगे। एमए संगीत विभाग के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम 14 मई से लेकर 23 मई तक होंगे। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम के शेड्यूल को छात्रों के दिए पते पर भेज दिया गया है। छात्रों को पाठ्य सामग्री भेजी जा रही है। पीसीपी से संबंधित जानकारी इक्डोल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org पर भी उपलब्ध करवाई गई है।