हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा विंग ने पीजी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इन परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र इसे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के समय से परीक्षा फार्म जमा हुए हैं, उन्हें इन दिनों रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया परीक्षा विंग की पीजी कक्षा शाखाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विवि में ऐसे करीब 44 पीजी कोर्स चल रहे हैं। इसमें कुछ पांच वर्षीय बीएएललएलबी जैसे कोर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार चूंकि बीएड की प्रवेश की प्रक्रिया प्रदेश सरकार के बीएड में प्रवेश को दी गई छूट के चलते बारह नवंबर तक चल रही है, बारह नवंबर को विवि के मुताबिक प्रवेश की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि को समस्त विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र अगस्त -2016 में हुए प्रवेश का सही आंकड़ा मिल जाएगा।
इसलिए विवि उसके बाद ही बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी करेगा, जो 27 दिसंबर से शुरू होनी है। इसकी संभावित तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है। विवि इस बार किसी भी सूरत में निजी बीएड कॉलेजों के दबाव में न आकर बीएड में सिर्फ और सिर्फ सेमेस्टर अंत की परीक्षाएं करवाएगा। इस बार पिछले सत्र से शुरू की गई ईयर और समेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की दोहरी प्रणाली समाप्त की जाएगी।
एचपीयू ने पांच वर्षीय बीए एलएलबी आनर्स डिग्री कोर्स के अलावा पीजी सेंटर और विवि से संबद्ध पीजी कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे पीजी कोर्स की डेटशीट जारी की है। इनमें बीएचएम, एफवाईआईसीएटीए, एलएलबी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए इकोनोमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाज शास्त्र, एमए बिजनेस इकोनोमिक्स, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमएससी गणित, एमए/एमएससी भूगोल, एमए म्यूजिक
एमए साइकोलॉजी, एमए सोशल वर्क, एम कॉम, एमए ट्रांसलेशन, एमएससी बॉटनी जूलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी ज्योलॉजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बायोटैकभनोलॉजी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमटीए, एमए एजूकेशन, एमए ग्रामीण विकास, एमएमसी, एमबीए ग्रामीण विकास, एमबीए, एमसीए, एमएफए, पीजीडीसीए, पीजीडीएमसी, बीजेएमसी,पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन वूमेन डेवलपमेटं स्टडीज, पीजीडीपीएम एंड लॉ, पापुलेशन स्टडीज ट्राइबल स्टडीज जैसे कोर्स शामिल हैं।