हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने नवंबर और दिसंबर 2016 में ली गई बी-फार्मेसी पहले सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर डाल दिया है।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे 21 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में प्रथम दस स्थानों पर रहे विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है।