फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के परिणाम को जमा करवाएं प्रमाणपत्र

Fri, 01 Jul 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो के नियमित परीक्षार्थियों को पुनर्मूल्यांकन का परिणाम हासिल करने के लिए एक और मौका दिया है। इसके चलते अभ्यर्थी 10 जुलाई 2016 तक अपने मूल प्रमाणपत्र और फीस बोर्ड कार्यालय में जमा करवाकर अपना परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व 10 जून को बोर्ड ने जमा दो के नियमित अभ्यर्थियों का पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया था, जबकि 21 जून तक अपने मूल प्रमाणपत्र जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक अधिकतर अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाणपत्र जमा नहीं करवाए थे। इसके चलते 10 जुलाई तक प्रमाणपत्र जमा न करवाने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द समझा जाएगा।

नीट पास बोर्ड की साइट से करें प्रवेश को आवेदन
नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) क्वालिफाई अभ्यर्थी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से एमबीबीएस के लिए विभिन्न संस्थानों में प्रवेश को आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.hpbose.org पर www.aipmt.nic.in का लिंक दिया है।
विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक करके अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च-2016 में जमा दो की पढ़ाई की है, जबकि नीट भी क्वालिफाई कर लिया है। ऐसे अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड लिंक के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें