हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल टेट की अस्थाई आंसर-की जारी कर दी है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने उक्त सभी विषयों की ए, बी, सी और डी सीरीज की आंसर-की बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है।
उन्होंने बताया कि आंसर-की से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 30 सितंबर तक बोर्ड कार्यालय में सूचना दे सकते हैं। निर्धारित समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
यहां क्लिक कर देखें पूरी आंसर की