फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में होगा मेडिकल पीजी दाखिले के लिए नीट एग्जाम

Thu, 22 Sep 2016 05:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा) में दाखिले के लिए इस साल नेशनल एलिजिबलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) दिसंबर में आयोजित होगा। शैक्षणिक सत्र 2017 के लिए होने वाली इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीआई) की ओर से करवाया जाएगा। इसके अलावा एमडीएस में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा में दाखिले के लिए पांच दिसंबर से 13 दिसंबर तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा देश के 41 शहरों के 86 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में 300 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। जबकि एमडीएस में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में 240 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे।

नीट-पीजी के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 26 सितंबर से 31 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक टॉल फ्री नंबर (1800111700) भी जारी किया गया है। इस टॉल फ्री नंबर पर 26 सितंबर से कॉल कर और अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा वेबसाइट से भी विद्यार्थी जानकारी ले सकते हैं। एम्स, पीजीआईएमईआर, जेआईपीएमईआर, एनआईएमएचएएनएस और श्रीचित्रा इंस्टीट्यूट की परीक्षा नीट के तहत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें