फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी बोर्ड ने घोषित किया एसओएस मैट्रिक का परिणाम, 3285 छात्र पास

Thu, 18 May 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एसओएस के माध्यम से मैट्रिक की परीक्षा में 9110 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 3285 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


4917 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट घोषित की गई  है। इसके अलावा 52 परीक्षार्थी अंतिम अवसर में भी मैट्रिक की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। इसके चलते उक्त परीक्षार्थियों को फेल घोषित कर दिया है।

एसओएस की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन करवाने के लिए 400 रुपये और पुर्ननिरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस के साथ एक जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं री-अपीयर हासिल करने वाले परीक्षार्थी 17 जून तक 150 रुपये बिना विलंब शुल्क और 31 जुलाई तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलएफ घोषित है। वे बोर्ड के खाता नंबर 30777127850, आईएफएससी एसबीआईएन 0010506 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव के नाम फीस जमा करवाकर इसकी डिटेल बोर्ड को भेजें। उसके बाद ही उनका परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें