फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी और टीजीटी टेट का शेड्यूल जारी, क्लिक कर देखें

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस बार करीब 65 हजार अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा सितंबर माह में परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार इस बार टेट चार, 10 और 11 सितंबर को तीन दिन लिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड की निर्धारित तिथियों के अनुसार चार सितंबर को सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक जेबीटी टेट और दो से साढ़े चार बजे तक शास्त्री टेट लिया जाएगा। वहीं, 10 सितंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल की शिक्षक पात्रता परीक्षा दस से साढ़े 12, भाषा अध्यापकों का टेट दो बजे से साढ़े चार बजे तक लिया जाएगा।

इसके अलावा 11 सितंबर को सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की शिक्षक पात्रता परीक्षा इसी दिन दो से साढ़े चार बजे तक होगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने टेट की तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार ने भरी थी गलत डिटेल, शीघ्र जारी होंगे रोलनंबर

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने अपनी डिटेल ही गलत भरी थी। इसके चलते बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका देकर ऑनलाइन फार्म में भरी डिटेल को दुरुस्त करने को कहा था।

शीघ्र जारी होंगे रोलनंबर
टेट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के फॉर्मों की छटनी की जा रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करते ही स्कूल शिक्षा बोर्ड शीघ्र वेबसाइट पर रोलनंबर अपलोड कर देगा। वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करके अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

पिछले साल विलंब से हुई थी परीक्षा
अध्यापक पात्रता परीक्षा-2015 के संचालन में हुई देरी को इस बार बोर्ड नहीं दोहराएगा। इसके चलते पूर्व में निर्धारित सितंबर में ही बोर्ड परीक्षा लेगा। टेट-2015 की बार-बार तिथियां घोषित करने के बाद उसे स्थगित करके बाद में फरवरी माह में परीक्षा हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें