जबकि इससे पूर्व उन्हें 20 की स्पीड दिखाकर फेल कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस बारे में आयोग में शिकायत की है। धर्म सिंह ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में भी इस मामले में अपील की थी, जिस पर गत दिवस उनके पक्ष में फैसला हुआ। हालांकि आयोग का कहना है कि उन्होंने अभ्यर्थी की ओर से आरटीआई में सूचना लेने से पहले ही इस गलती को पकड़ लिया था।
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2015 में पोस्ट कोड-447 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के करीब 1400 से अधिक पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अप्रैल 2016 में लिखित परीक्षा करवाई।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने बाद में 15 नवंबर 2016 से स्किल एवं टाइपिंग टेस्ट करवाया। टाइपिंग टेस्ट में आयोग की शर्त के अनुसार हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड अनिवार्य होती है। जेओए का फाइनल रिजल्ट आयोग ने सितंबर 2017 को घोषित किया है।