फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से होगी सेना भर्ती

Sat, 21 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। चार जिलों के लिए सेना में भर्ती 3 से 9 मई तक आर्मी कैंप, आवेरी, निरमंड रोड जिला कुल्लू  में होगी। 

विज्ञापन


निदेशक भर्ती कर्नल विकास गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक ट्रेेड मैन और सैनिक तकनीकी पदों के लिए होगी। अभ्यर्थी www. joinindianarmy. nic.in   से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 

सभी उम्मीदवार अपना आधार नंबर ऑनलाइन पंजीकरण में अंकित करें। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उम्मीदवार भर्ती में भाग नहीं ले सकते। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश रात को 2 बजे आरंभ होगा। 
विज्ञापन


प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेज की जांच के बाद सुबह 3 बजे से 6 बजे तक दौड़ शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय दूरभाष नंबर 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस जिला की भर्ती  कब

जिला सोलन के केवल अर्की, दाड़लाघाट, रामशहर, बद्दी, किशनगढ़, कसौली, सोलन और कंडाघाट तहसील के लिए भर्ती  3 मई  को होगी। जिला सिरमौर के शिलाई, रेणुका, ददाहू, नौहरा, रोनहाट, राजगढ़ और कामरऊ तहसील के लिए 4 मई को, जबकि पावंटा साहिब और जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के

लिए 5 मई को भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।  6 मई  का दिन आरक्षित रहेगा। जिला सिरमौर के नाहन और पच्छाद और शिमला जिला के चौपाल और रोहडू तहसीलों के लिए 7 मई को भर्ती होगी।

8 मई  को जिला शिमला के सिवनी, कुमारसैन, जुंगा, रामपुर, ननखड़ी, शिमला ग्रामीण, शिमला शहरी, ठियोग, चेहता, नेरवा, जुब्बल, कोटखाई, टिक्कर, चिढ़गांव और डोडरा क्वार के साथ-साथ जिला किन्नौर के यंगथंग, पूह, मूरंग, कल्पा, निचार और सांगला तहसीलों के लिए भर्ती की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें