हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 अप्रैल से यूजी कोर्स की परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने संभावित परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आम परीक्षार्थियों की सूचना को उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल से संबंधित किसी तरह की आपत्तियों को दर्ज करने के लिए पांच अप्रैल तक का समय दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल में किसी भी तरह की आपत्ति कॉलेज शिक्षक और छात्र दर्ज कर पाएंगे।
अभी विश्वविद्यालय ने बीकॉम, बीए, बीएससी कोर्स की डेटशीट जारी की है। 17 से परीक्षाएं शुरू होने से यूजी कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने के लिए 15 दिन का समय मिल गया है। इन परीक्षाओं में पूरे प्रदेश भर में सत्यापित किए जाने वाले परीक्षा केंद्रों के करीब एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि छात्र वेबसाइट पर यूजी परीक्षा का शेड्यूल देख सकते है। आपत्ति हो उसे पांच अप्रैल तक दर्ज करने का समय दिया गया है।
बीएचएम डिग्री पूरी करने का विशेष मौका
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएचएम की 2001-02 से 2016-17 के बीच बीएचएम करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया है। ये वो विद्यार्थी हैं जो किन्हीं कारणों से तय समय सीमा में डिग्री पूरी नहीं कर सके थे। ये छात्र 20 हजार प्रति सेमेस्टर फीस अदा कर परीक्षा दे सकेंगे। विवि की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।