फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन आयोग: 14 जुलाई से होगी जेओए आईटी की टाइपिंग परीक्षा

Sat, 03 Jul 2021 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पोस्टकोड 817 के तहत भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की टाइपिंग परीक्षा 14 जुलाई से 18 सितंबर तक आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगी। रोल नंबर युक्त टाइपिंग परीक्षा की तिथियों की सूची जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अभ्यर्थियों को टाइपिंग परीक्षा की तिथि मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिसकी सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को टाइपिंग परीक्षा के लिए मूल्यांकन परीक्षा की तरह जरूरी दस्तावेज लाना आवश्यक नहीं है। उन्हें सिर्फ ऑनलाइन भर्ती आवेदन की एक प्रति तथा पूरी तरह से भरा हुआ फोटो युक्त एडमिट कार्ड लाना होगा । आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें