सूबे की सीनियर महिला कबड्डी टीम कप्तान प्रियंका नेगी की अगुवाई में फेडरेशन कप खेलने मुंबई रवाना हो गई। फेडरेशन कप में देश की सिर्फ टॉप आठ टीमें भाग लेती हैं।सूबे की सीनियर पुरुष वर्ग की टीम इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।मुंबई में फेडरेशन कप का आयोजन नौ से 12 फरवरी तक होगा। सिरमौर की प्रियंका नेगी पहली बार सूबे की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगी।