कोरोना के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सोमवार से खुल जाएगा। सोमवार से विश्वविद्यालय को सिर्फ साइंस पीजी कोर्स के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए खोला जाएगा। इन्हीं छात्रों और शोधार्थियों को छात्रावास में ठहरने की अनुमति मिलेगी। विवि ने छात्रावासों को खोलने के लिए अपने स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने के साथ ही छात्रावासों को सैनिटाइज कर दिया है। पहले चरण में साइंस विषय की कक्षाएं ही लगेंगी।
छात्र को अभिभावकों का सहमति पत्र साथ लाना होगा। हॉस्टलों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाएगा। साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों के छात्रों को परिसर में आने की मनाही रहेगी। परिसर, छात्रावासों में भी दो गज दूरी का विशेष ख्याल रखा जाएगा। सरकार और यूजीसी की तरफ से जारी हर निर्देशों का सख्ती से सभी को पालन सुनिश्चित किया जाएगा । विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि फैसले के मुताबिक अॅानलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।