फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: नकरोड़ बाजार में 13 कौवों की मौत से हड़कंप

Fri, 26 Feb 2021 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के नकरोड़ बाजार में 13 कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर स्थानीय पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अब रैपिड रिस्पांस टीम मृत कौवों के सैंपल लेगी और इन्हें जांच के लिए जालंधर स्थित लैब में भेजा जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में गत माह बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चंबा में भी अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग की ओर से रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया था। हालांकि, जिले से जांच के लिए भेजे गए करीब साठ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही थी लेकिन अब दोबारा इतनी संख्या में कौवों की मौत होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि करीब 13 कौवों की मौत हुई है। सैंपलों को जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें