फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल में पीजी के लिए शेड्यूल जारी, यहां लगेंगी कक्षाएं

Tue, 05 Mar 2019 12:12 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री कोर्स के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि इसको लेकर छात्रों को भी लिखित में पत्र भेज कर सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी पीसीपी का शेड्यूल उपलब्ध करवाया गया है। पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पाने वाले छात्र छात्राओं के लिए पीसीपी में हाजिरी लगाना अनिवार्य किया गया है।

जारी शेड्यूल में एमबीए, एमकॉम, एमए कोर्स में इंग्लिश, अर्थशास्त्र, हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास, संस्कृत और समाज शास्त्र जैसे कोर्स शामिल हैं। इनमें  एमए इंग्लिश, एमएससी गणित, एमए अर्थशास्त्र, हिंदी, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, एमएस
विज्ञापन


संस्कृत, एमएस सोशियोलॉजी के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम 5 से 11 मार्च तक इक्डोल भवन एचपीयू कैंपस में ही होंगे। इक्डोल प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार हर कोर्स के पीसीपी और असाइनमेंट का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। 

विज्ञापन

किस कोर्स के लिए कब से कब तक पीसीपी

कोर्स                        तिथि                             केंद्र
एमबीए                 5 से 11 मार्च                इक्डोल भवन, रिजनल सेंटर धर्मशाला 
एमकॉम                5 से 11 मार्च                 इक्डोल भवन, रिजनल सेंटर धर्मशाला 
एमकॉम             12 से 18 मार्च                पीजी कॉलेज मंडी 
एमए म्यूजिक         5 से 14 मार्च                 इक्डोल भवन एचपीयू 
पीजीडीपीएम एंड लॉ 5 से 14 मार्च               इक्डोल भवन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें