प्रदेश के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। कॉलेज पहुंचने वाले हर विद्यार्थी को अब दाखिला दिया जाएगा। हालांकि, दाखिले के लिए पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को तरजीह दी जाएगी।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॉलेज आने वाले वाले हर छात्र को दाखिला देने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कॉलेज से विद्यार्थी निराश नहीं लौटेंगे। सीएम की सिफारिश के बाद रामपुर कॉलेज में 140 से बढ़ाकर 200 सीटें कर दी गई हैं। इसकी
पुष्टि प्रिंसिपल डॉ. शंकर भगत ने की है। बीते बुधवार को मुख्यमंत्री से छात्र संगठन और अभिभावक संघ ने कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कॉलेज में सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी। हालांकि, इसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।