फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सख्त, कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी बनाने का दिया निर्देश

Fri, 01 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटना होने पर आरोपी छात्र के साथ-साथ कॉलेज संचालक पर भी कार्रवाई होगी। इस साल दाखिला लेने वाले नए छात्रों के साथ रैगिंग न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने रैगिंग को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। इसके अंतर्गत, पढ़ाई शुरू होने के साथ ही कॉलेजों को एंटी रैगिंग कमेटी गठित करने के अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन


छात्रों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए उनकी पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को प्रशासन की ओर निर्देश दिया गया है। एडीएम प्रशासन कुमार विनीत ने बताया कि नए छात्रों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कॉलेजों में एंटी रैगिंग कमेटी बनाने के लिए कहा गया है।

प्रवेश द्वार, कैंपस, हॉस्टल और क्लासरूम समेत जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। खासकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हॉस्टल में महिला वार्डन, कॉलेज से बाहर आने-जाने पर कैब की व्यवस्था और हॉस्टल के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए कहा है। एडीएम ने कहा कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले सीनियर छात्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आने पर संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें