फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए चार हजार ने लगाई दौड़, 600 ही पास कर सके मैदानी बाधा

Wed, 13 Nov 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में खरे नहीं उतर पा रहे हैं। मैदान में इनकी सांस फूल जा रही है। कृषि विवि पालमपुर के मैदान में चल रही भर्ती के दूसरे दिन करीब चार हजार युवाओं ने दौड़ लगाई।

विज्ञापन


इनमें से करीब 600 युवा ही मैदानी बाधा को पास कर सके। कांगड़ा की नूरपुर, फतेहपुर, बड़ोह, थुरल, चंबा की पांगी, भालाल, होली और भरमौर तहसीलों के 4413 युवाओं का पंजीकरण हुआ था, लेकिन भर्ती में 3919 युवा ही भाग ले सके। 
 
इनमें नूरपुर तहसील के लिए सबसे अधिक 2038 और चंबा जिले की होली तहसील के सबसे कम 29 युवाओं का पंजीकरण हुआ। आज  कांगड़ा के जवाली, शाहपुर, धर्मशाला, जसवां और चंबा के चुराह तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल संदीप सरोही ने बताया कि बुधवार को 609  युवाओं ने फिजिकल टेस्ट पास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें