फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटर, सीनियर लेबोरेटरी तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम अधर में लटका

Sun, 23 Jun 2019 03:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

फिटर पोस्ट कोड 640 का परीक्षा परिणाम करीब एक साल से लटका है। भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि 19 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को जनवरी 2019 में हुई मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। पोस्ट कोड 550 सीनियर लेबोरेट्री तकनीशियन के कुछ पदों का अंतिम परिणाम वर्ष 2016 से रुका है। 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2019 में कोर्ट स्टे हटने के बाद भी चयन आयोग इसका रिजल्ट नहीं निकाल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले ही अस्पतालों में लेबोरेटरी तकनीशियन की कमी चल रही है। मरीजों को टेस्ट के लिए प्राइवेट लेबोरेटरी का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टेस्ट के ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग से इन दोनों पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की मांग की है। उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि फिटर भर्ती में कुछेक तकनीकी कमियां पाई गई थीं, जिन्हें दूर किया जा रहा है।

इसके बाद शीघ्र रिजल्ट जारी किया जाएगा। साथ ही पोस्ट कोड 550 सीनियर लेबोरेटरी तकनीशियन के 63 पदों में से 42 पद भरे जा चुके हैं। कुछेक अभ्यर्थियों के कोर्ट में जाने से शेष पदों के रिजल्ट में देरी हुई है। अब कोर्ट का निर्णय आ गया है, इस मामले को आयोग की आगामी बैठक में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें