फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर में मेडल और डिग्रियां पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

Fri, 29 Mar 2019 10:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को एनआईटी हमीरपुर में मनाया गया। स्नातक दिवस के मौके पर एनआईटी हमीरपुर के सभागार में छह स्नातकों को पदक और 2014-18 बैच के 49 स्नातकों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. एसवी राघवन पूर्व पीएस सुरक्षा सलाहकार, पीएमओ और आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. एस सेल्वकुमार ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल और डिग्रियां देकर सम्मानित किया। 

समारोह में आईआईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. टिमोथी ए गोंजेंल्विस, प्रदेश विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति प्रो. एसपी बंसल विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. एस सेल्वकुमार ने संस्थान की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्थान में पीएचडी कार्यक्रम भी शुरू होगा।

इस मौके पर अनुसंधान गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए आईआईआईटी मंडी और ऊना के बीच एक एमओयू भी साइन हुआ। निदेशक ने कहा कि आईआईआईटी ऊना के स्थायी कैंपस का काम चल रहा है और वर्ष 2022 तक वह ऊना कैंपस में शिफ्ट होंगे। 

विज्ञापन

इन्हें मिले मेडल

इस मौके पर मेडल प्राप्त करने वाले छह छात्रों में बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग से अंकिता मेहरा को गोल्ड मेडल, छवि गर्ग को सिल्वर मेडल और अवनी बरमीचा को कांस्य मेडल दिया गया। वहीं बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में वर्तिका टंडन को गोल्ड मेडल, थोतकुरा अनिरुद्ध को सिल्वर मेडल और रोशन कुमार को कांस्य पदक दिया गया। 

इन्हें दी गई डिग्रियां
बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अनय बिश्वास, शिवी वत्स, प्रतीक गुप्ता, अंकिता मिश्रा, दीपक कपासिया, रवि कुमार, गौरव यादव, दिनेश कुमावत, अरविंद, रिशव किरोदीवल, शाहदाब रईस, विजय लक्ष्मी, शिवम त्रिपाठी, विवान, छवी गर्ग, अवनी बरमीचा, गगन दीप, आधार गुप्ता, आकाश ओझा, निशांत शर्मा, म्रीनल वात्सयन, प्राजंल गौर, अमित कुमार राय, अंकित कुमार राज, एम गोमत रेड्डी, ज्येश मेहरा, शिवम वर्मा, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में निहाल भारद्वाज, विपिन कुमार, रजत बंसल, कुशाग्रा दोरिया, शुभम गोयल, कार्तिम पाठक, अमन प्रीत बमानिया, थोतकुरा अनिरुद्ध, चंद्रमोहन शर्मा, शिवशंकर सियाग, देवी दन दित्ता, आकाश कुमार, मोहन सूंकर, अंजनी कुमारी, अविनाश सिंह, रोशन कुमार, लता मीना, राकेश कुमार सैनी, प्रवन पांडेय, हर्ष वर्मा, वर्तिका टंडन, किरण श्रीकुमार को दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें