फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में पूरा महीना विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला

Thu, 12 Aug 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

धौलाधार परिसर के सेमिनार हाल में बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति ने कहा कि विवि को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। विवि में अब किसी को भी गुलदस्ते नहीं दिए जाएंगे, साथ ही होटल संस्कृति पर भी रोक रहेगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने कहा कि विवि में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की कैंपस में उपस्थिति का रिकॉर्ड रखने के लिए धर्मशाला, शाहपुर और देहरा परिसरों में जल्द ही बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। प्लेसमेंट के लिए एक महीना तय किया जाएगा, उस पूरे महीने प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


धौलाधार परिसर के सेमिनार हाल में बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति ने कहा कि विवि को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। विवि में अब किसी को भी गुलदस्ते नहीं दिए जाएंगे, साथ ही होटल संस्कृति पर भी रोक रहेगी। इस मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद संबंधी सभी मामलों में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाए। जहां पर स्टाफ कम है वहां पर जेआरएफ और शोधकर्ताओं की मदद ली जाए। विश्वविद्यालय के लिए सांस्कृतिक और खेलकूद का कलेंडर तैयार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें