आयोग ने 308 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सफल घोषित किया है।चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य हैंडीक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन में मास्टर क्राफ्ट्समैन के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
आयोग ने पोस्ट कोड 555 के तहत इन दो पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे। 25 आवेदन आने के बाद केवल 14 आवेदन ही योग्य पाए गए।
जिन्हें सीधे मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। 14 अगस्त 2018 को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में रोलनंबर 555000001 सुरेश कुमार भारद्वाज और रोलनंबर 555000006 जीवन कुमार को सफल घोषित किया गया है।
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 598 के तहत जूनियर ऑडिटर के छह पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग ने सितंबर 2017 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके बाद 13 मई 2018 को लिखित परीक्षा और 13 अगस्त को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।
मेरिट के आधार पर जिन छह अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें रोलनंबर 598000060 शमशेर चंद, 598000139 राकेश कुमार, 598000340 चंद्र शेखर, 598000562 अभिषेक कुमार, 598001441 रीना देवी और रोलनंबर 598001665 मुकेश कुमार शामिल हैं।