फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगी सेना में भर्ती युवाओं की दस्तावेज जांच प्रक्रिया

Sat, 04 May 2019 07:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम देेखते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना के शुक्रवार को आए परीक्षा परिणाम के अनुसार इस बार सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत रिकॉर्ड युवा उत्तीर्ण हुए हैं। सेना के भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर लिंटो मंझली ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सिपाही (जीडी) भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम पांच दिन के अंदर घोषित कर दिया है। भर्ती में इस बार पहले के मुकाबले ढाई गुणा से ज्यादा युवा भर्ती हुए हैं। सिपाही की लिखित परीक्षा में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के 810 युवा चयनित हुए हैं। 

विज्ञापन


इनमें बिलासपुर के 189, ऊना 319 और हमीरपुर के 228 युवा शामिल हैं। जो युवा चयनित हुए हैं, उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेज के साथ भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आठ मई से सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। हमीरपुर जिले के युवा आठ मई, बिलासपुर के युवा नौ मई, ऊना जिले के अंब, बंगाणा और हरोली तहसील के युवा 10 मई और ऊना जिले की शेष तहसीलों के चयनित युवा 11 मई को दस्तावेज जांच प्रक्रिया के लिए पहुंचें। इसके अलावा सोल्जर क्लर्क/सोल्जर एसकेटी युवाओं की लिखित परीक्षा का परिणाम 15 मई तक घोषित होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें