फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में सुंदरनगर, वॉलीबाल में डीएवी मनाली बना विजेता

Sat, 14 Oct 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी राष्ट्रीय खेल उत्सव में शनिवार से बाशिंग स्थित पुलिस मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। स्पर्धा का शुभारंभ जिला न्यायाधीश राकेश कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेलों को खेल भावना से ही खेलें। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डीएवी नाहन, डीएवी बरमाणा, डीएवी सुंदरनगर, डीएवी लक्कड़ बाजार शिमला, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, डीएवी ऊना, डीएवी पालमपुर तथा डीएवी मौहल के स्कूल भाग ले रहे हैं। डीएवी सुंदरनगर और दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के बीच खेला गया। 

इसमें सुंदरनगर की टीम 2-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। इस दौरान चेयरमैन विनोद देवी चंद, विजय कुमार, वंदना पराशर तथा अंशु सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएवी मनाली को खिताब

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें 14 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में डीएसपी पुनीत रघु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पहला मैच डीएवी हमीरपुर और लठियाणी के बीच खेला गया। 

इसमें हमीरपुर की टीम विजयी रही। डीएवी चौपाल ने दाड़लाघाट को हराया। घुमारवीं ने लक्कड़ बाजार शिमला, डीएवी कुम्मारहट्टी ने अंबोटा को मात दी। सेमीफाइनल डीएवी सरस्वती नगर शिमला, डीएवी कांगू, डीएवी मनाली और डीएवी कुमारहट्टी की टीमों के मध्य हुए। 

फाइनल मैच डीएवी सरस्वती नगर शिमला और डीएवी मनाली के बीच हुआ। इसमें मनाली ने शिमला को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। 
विज्ञापन

डीएवी की खो-खो में पांवटा साहिब विजेता

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं में वरिष्ठ वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें 19 डीएवी स्कूलों की छात्रा और छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लड़कियों की दस और लड़कों की नौ टीमों ने भाग लिया। 

डीएवी नगरोटा-सूरियां, कांगू, दाड़लाघाट, हमीरपुर, शोघी, आलमपुर, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, सोलन, राजगढ़, घुमारवीं सहित अन्य डीएवी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में डीएवी स्कूल पांवटा साहिब प्रथम, डीएवी नगरोटा सूरियां दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में डीएवी स्कूल राजगढ़ विजेता, सोलन उपविजेता रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें