फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे” पर दून ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ मेंटल अवेयरनेस सेमिनार 

Fri, 13 Oct 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे
विज्ञापन
दून ग्लोबल स्कूल ने वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे पर मेंटल अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें मानसिक बीमारियों से जुड़े हर मुद्दों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम से छात्रों को मानसिक बीमारियां क्या होती है, कैसे होती है और इसका उपचार कैसे करें, इन सभी बातों से अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथि मौजूद थे, जिनमें विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, एडवोकेट श्री मोहित दधीच, मनोचिकित्सक डॉ. निशा सिंघल (कोरोनेशन हॉस्पिटल), दून ग्लोबल स्कूल की प्रधानचार्य श्रीमती बबीता शर्मा, मनोचिकित्सक श्री विपिन शर्मा (सामाजिक कार्य कला), श्री अजय बिष्ट (मोनिट्री एंड एवोल्युशन) सलाहकार एवं क्रमागत उन्नत्ति अधिकारी (सी.एम.ओ) रहे। इस आयोजन में सबसे प्रमुख रूप से बुरांश NGO का योगदान रहा। कार्यक्रम का आगाज़ माननीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। 

बुरांश एक गैर सरकारी संगठन है, जिसका प्रमुख कार्य देश के युवा वर्ग को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बुरांश एवं कोरोनेशन हॉस्पिटल के प्रमुख सलाहकारों द्वारा दून ग्लोबल स्कूल के बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन कोरोनेशन हॉस्पिटल एवं बुरांश सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा

मेंटल अवेयरनेस सेमिनार
सेमिनार में बताया गया की मानसिक स्वास्थ्य संज्ञानात्मक और भावात्मक सलामती के स्तर का वर्णन करता है, या फिर किसी मानसिक विकार की अनुपस्थिति को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मौजूद मनोचिकित्सकों ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक मनोविज्ञान व साकल्यबाद के दृष्टिकोण से एक व्यक्ति जीवन की गतिविधियों और मनोवैज्ञानिक लचीलापन हासिल करने के प्रयास के बीच सामंजस्य शामिल है। इसमें मुख्य अतिथि महोदय व प्रमुख सलाहकारों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला गया। 

श्रीमान अजय बिष्ट ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में बच्चों व युवाओं को समय-समय पर जानकारी दे कर उन्हें जागरूक करना चाहिए। श्री अजय बिष्ट जी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अच्छा स्वास्थय सिर्फ रोग या दुर्बलता की अनुपस्तिथि ही नहीं बल्कि एक पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली भी है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन कोरोनेशन हॉस्पिटल एवं बुरांश सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा दून ग्लोबल स्कूल की मदद से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें