फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-टर्म परीक्षाओं को ऑनलाइन लेगा सीयू, शेड्यूल जारी

Mon, 28 Jun 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

छात्रों को ए-4 साइज की सीटों पर प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे और उनको स्कैन कर एक ही पीडीएफ बनाकर सीयू प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करवानी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि मिड-टर्म परीक्षाओं को ऑनलाइन ही लेगा। इसके लिए सीयू के विभिन्न विभागों ने परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। कोविड काल के बीच प्रशासन ने इन परीक्षाओं को ऑफलाइन करने से मना कर दिया है। प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के परीक्षार्थियों की ऑनलाइन मोड में मिड-टर्म परीक्षाएं लेगा। 

विज्ञापन


सीयू प्रशासन की मानें तो परीक्षार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रश्नपत्र मुहैया करवाया जाएगा। छात्रों को ए-4 साइज की सीटों पर प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे और उनको स्कैन कर एक ही पीडीएफ बनाकर सीयू प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करवानी होगी। 

परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र ई-मेल के माध्यम से परीक्षा से पांच मिनट पहले मुहैया करवाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को ई-मेल के माध्यम से ही आंसरशीट की पीडीएफ भेजनी होगी। इसके अलावा आंसरसीट की कापी को भी परीक्षार्थियों को संभाल कर रखना होगा, ताकि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़ने पर इसे मंगवाया जा सके। 
विज्ञापन


विवि मिड-टर्म की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में करवाएगा। इन परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों ने हामी भरी है। कई विभागों के परीक्षार्थियों को डेटशीट मुहैया करवा दी गई है। - डॉ. रोशन लाल शर्मा, कुलपति, सीयूएचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें