फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मंडी में इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के लिए होगा कोर्स

Tue, 16 Apr 2019 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी व्यावहारिक इंजीनियरिंग की कई समस्याओं को दूर करने के लिए इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के लिए एक सप्ताह का कोर्स शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


कोर्स का मकसद प्रतिभागियों को फाइनाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफईएम) आधारित न्युमिरक सिमुलेशंस के बारे में जानकारी देना है। न्युमेरिकल और कंप्युटर आधारित तकनीक है। इंजीनियरिंग की ये समस्याएं विभिन्न कार्य क्षेत्रों में होती हैं जैसे स्ट्रक्चरल विश्लेषण, तरल प्रवाह, ताप स्थानांतरण, कंपन, विद्युत एवं चुंबक क्षेत्र आदि। 

कोर्स के तहत ऐसी विभिन्न इंजीनियरिंग समस्याओं के लिए फाइनाइट एलिमेंट मेथड के उपयोग पर गहन विमर्श किया जाएगा। छोटी अवधि के कोर्स फाइनाइट एलिमेंट मेथड फॉर इंजीनियर्स और रिसचर्स (एफईएमईआर) 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कोर्स की अवधि 24 से 28 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 30 मई या इससे पहले कोर्स की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के माध्यम से कोआर्डिनेटर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह कोर्स विभिन्न संस्थानों में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के लिए विशेष लाभदायक होगा। 

इधर, कोर्स के कोआर्डिनेटर डॉ. हिमांशु पाठक ने बताया कि फाइनाइट एलिमेंट मेथड (एफईएम)  एक सप्ताह के इस कोर्स का लक्ष्य इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को एफईएम के बारे में जानकारी देना है, ताकि वे वैज्ञानिक समस्याओं के समाधान करने में सक्षम हो जाएं।

कोर्स में ये विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान 
सात दिवसीय कोर्स में प्रो. इंदिरा वीर सिंह आईआईटी रुड़की, डॉ. राजीव कुमार आईआईटी मंडी, डॉ. हिमांशु पाठक आईआईटी मंडी, डॉ. शुभमय सेन आईआईटी मंडी, डॉ. प्रमोद कुमार आईआईटी मंडी, डॉ. अर्पन गुप्ता आईआईटी मंडी, डॉ. गौरव भूटानी आईआईटी मंडी अपने व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें