फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डिप्लोमा कोर्स की खाली सीटों के लिए 14 अगस्त को होगी काउंसलिंग

Fri, 10 Aug 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने लीट डिप्लोमा में खाली सीटों पर दाखिले के लिए एक ओर मौका दिया है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से लीट डिप्लोमा में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 14 अगस्त को दोपहर एक बजे तक काउंसलिंग रखी गई है।

विज्ञापन


दो बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एक और दो वर्षीय लीट डिप्लोमा कोर्सों के लिए शिक्षा बार्ड ने बहुतकनीकी संस्थानों में खाली चल रही सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड की व्यवस्था की है।
 
इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र दिखाने होंगे। दोपहर दो बजे से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रकिया शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड इससे पहले विभिन्न संस्थानों में खाली सीटों की सूची जारी करेगा। इसके आधार वा संस्थानों में प्रवेश होगा।
विज्ञापन


जो बच्चे पहले काउंसलिंग में भाग लेने से वंचित रह गए थे, उन बच्चों के लिए यह एक अच्छा मौका है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा का कहना है कि स्पॉट काउंसलिंग 14 अगस्त को एक बजे तक होगी। इसके लिए वेबसाइट पर अधिसूचना डाली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें