हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने खेल एवं पठ्येतर परिषद की बैठक में तय की गई खेल गतिविधियों की तिथियों और कॉलेजों के फैसले के अनुरूप नए शैक्षणिक सत्र के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि तय की गई तिथियों के मुताबिक कॉलेजों को खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने को लेकर सूचना विवि और मेजबान कॉलेजों को सूचित करना होगा।
खेल मेजबान कॉलेज पात्रता ब्योरा प्रेषण तिथि मुकाबले की तिथि
क्रिकेट (एम/डब्लू) --- 15 सितंबर 29 अगस्त
क्रॉस कंट्री इंदौरा 25 सितंबर 7,8 सितंबर
कबड्डी पुरूष नालागढ़ 30 अगस्त 10,12 सितंबर
बॉक्सिंग (एम/डब्लू) रिकांगपिओ 30 अगस्त 10 से 14 सितंबर
वॉलीबाल पुरूष जीसी रामपुर 5 सितंबर 15 से 17 सितंबर
शूटिंग (एम/डब्लू)पीजी सेंटर एचपीयू 8 सितंबर 18 से 20 सितंबर
वेट लिफ्टिंग(एम/डब्लू) जीसी इंदौरा 9 सितंबर 19 से 22 सितंबर
बॉस्केटबाल पुरूष डीएवी कांगड़ा 15 सितंबर 26 से 28 सितंबर
फूटबॉल पुरूष जीसी कुल्लू 15 सितंबर 25 से 29 सितंबर
टेबल टेनिस(एम/डब्लू) जीसी सोलन 22 सितंबर 3, 4 अक्तूबर
कुश्ती (एम/डब्लू) एमएलएसएम सुंदरनगर 20 सितंबर 3 से 5 अक्तूबर
खो-खो पुरूष जीसी हमीरपुर 22 सितंबर 4 से 6 अक्तूबर
बैडमिंटन (एम/डब्लू) जीसी मंडी 25 सितंबर 6 से 9 अक्तूबर
हॉकी पुरूष जीसी ऊना 20 अक्तूबर 31 अक्तूबर से 2 नवंबर
एथलेटिक्स (एम/डब्लू) जीसी हमीरपुर 20 अक्तूबर 1 से 3 नवंबर
चैस(एम/डब्लू) जीसी ठियोग 3 सितंबर 13 से 15 नवंबर
हैंडबाल (एम/डब्लू) जीसी अर्की 25 नवंबर 4 से 7 दिसंबर
ताइक्वांडो (एम/डब्लू) जीसी जवाली 16 नवंबर 27 से 29 दिसंबर
केनोईंग केकोइंग(एम/डब्लू) जीसी दौलतपुर --- ट्रायल की तिथि सूचित की जाएगी
याचिंग (एम/डब्लू) जीसी दौलतपुर चौक - तिथि बाद में होगी सूचित
इंटर कॉलेज महिला मुकाबलों का कैलेंडर
कबड्डी तय नहीं --
हॉकी एमएएसएम सुंदर नगर 25 अगस्त 5 से 7 सितंबर
वॉलीबाल जीसी नेरवा 20 सितंबर 1 से 4 अक्तूबर
बास्केटबाल गौतम गर्ल्ज 25 सितंबर 6 से 8 अक्तूबर
खो- खो जीसी सराज लंबाथाच 26 सितंबर 7 से 9 अक्तूबर
सांस्कृतिक गतिविधियां
ग्रुप एक क्रिएटिविटी के तहत डीबेट 12 से 15 सितंबर कोटशेरा कॉलेज में होगी। एलोक्यूशन, प्रश्नोत्तरी, आन स्पॉट पेंटिंग, कोलॉज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कारटूनिंग, रंगोली, स्पॉट फोटोग्राफी की स्पर्धाएं सितंबर माह में होगी। ग्रुप दो म्यूजिक में क्लासिकल वोकल की स्पर्धाएं 26 से 29 सितंबर को धर्मशाला कॉलेज में होंगी, इसमें हिंदुस्तानी/कथक, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल, सोलो प्रोसिक्यूशन, और क्लासि कल इंस्ट्रूमेंटल सोलो स्पर्धा होगी।