फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी में 25 लाख तक जीतने का मौका

Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता और शिक्षक समीर वर्मा ने बताया कि स्कूल के आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी में भाग लेने संबंधित जानकारी भेजी गई है। 
विज्ञापन
क्विज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की नकद पुरस्कार वाली फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी आयोजित करेगा। इसमें किसी भी स्कूल के आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को ढाई लाख तक का पहला नकद पुरस्कार जीतने का मौका होगा। स्कूलों के माध्यम एक जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। इसमें प्रति स्कूल न्यूनतम दो विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस प्रश्नोत्तरी से संबंधित जानकारी सीबीएसई एकेडेमिक की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन


वहीं फिट इंडिया मूवमेंट की वेबसाइट पर भी आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। फिट इंडिया की वेबसाइट (fitindia.gov.in)के माध्यम से स्कूल छात्र का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसममें 250 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान स्कूल करेगा।  प्रश्नोत्तरी की राष्ट्रीय विजेता टीम को ढाई लाख और उनके स्कूल को 25 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा। उप विजेता को डेढ़ लाख, जबकि स्कूल को 15 लाख्र तीसरे स्थान पर टीम को एक लाख और स्कूल को दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

चार राउंड में होगी प्रश्नोत्तरी 
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के मकसद से आयोजित की जाने वाली प्रश्नोत्तरी चार राउंड में होगी।  प्रश्नोत्तरी में स्कूल राउंड होगा, उसके बाद प्रारंभिक राउंड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करवाएगी। उसके बाद स्टेट राउंड होगा और अंत में नेशनल राउंड होगा। स्टेट राउंड में पहले तीन स्थान पाने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार मिलेंगे। केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता और शिक्षक समीर वर्मा ने बताया कि स्कूल के आठवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं को प्रश्नोत्तरी में भाग लेने संबंधित जानकारी भेजी गई है। स्कूल राउंड के लिए तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें