हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को नेत्र अधिकारी (एलोपैथी) पोस्ट कोड 804 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चार पदों के लिए 231 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें महज 33 ही पात्र पाए गए थे। 17 दिसंबर, 2020 को हुई लिखित परीक्षा में आठ अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छह अभ्यर्थियों को आठ मार्च को मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इनमें दो अभ्यर्थी रोल नंबर 804000008 और 804000031 चयनित हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दो पद पात्र अभ्यर्थी सामान्य वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन न मिलने के कारण खाली रहे हैं।