फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रति माह मिलेगा इतना वेतन

Tue, 05 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर में 7 फरवरी को वर्धमान नसीबो गारमेंट्स लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवतियों को नियमित रूप से नौकरी देगी। 7 फरवरी  को लिखित परीक्षा होगी और चयनित युवतियों का उसी दिन इंटरव्यू होगा।

विज्ञापन


इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो और कटिंग और स्विंग  टेक्नोलॉजी व्यवसायों में आईटीआई से पास आउट कोर्स पास कर रखा हो। 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित आईटीआई युवाओं को 7222 रुपये महीना ट्रेनी मिलेगा तथा सीनियर ट्रेनी के लिए कंपनी 7742 रुपये महीना देगी।
विज्ञापन


कंपनी के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और जिलों में भी प्लांट हैं। उधर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट संतोष नारायण ने बताया कि कंपनी युवतियों को खाना, रहना तथा सुरक्षा का पूरा  प्रबंध होगा।

कंपनी ब्रांडेड शर्ट बनाती है। उन्होंने बताया कि इस दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें