फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल ने जारी किया बीसीए और एमसीए परीक्षा का शेड्यूल

Tue, 05 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल से बीसीए और एमसीए कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम और प्रेक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


निदेशक की ओर से जारी इस अधिसूचना के मुताबिक बीसीए चौथे और छठे सेमेस्टर के पीसीपी 22 फरवरी से 3 मार्च तक चलेंगे। एमसीए चौथे सेमेस्टर के पीसीपी के लिए 18 मार्च से 27 तक चलेंगे।

इसमें उपस्थिति अनिवार्य की गई है। वहीं इन दोनों कोर्स के लिए तय किए गए प्रेक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक बीसीए तीसरे सेमैस्टर के प्रेक्टिकल 22 फरवरी को होंगे, जबकि पांचवें सेमेस्टर के प्रेक्टिकल परीक्षा 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


एमसी तीसरे सेमेस्टर के प्रेक्टिकल के लिए 15 और 16 मार्च की तिथि तय की गई है। तय किए गए पीसीपी और प्रेक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल को विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें