जिला रोजगार कार्यालय चंबा में सोमवार को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इसमें बद्दी की एक निजी कंपनी तीन सौ पदों पर भर्ती करेगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई डिप्लोमा और स्नातक रखी गई है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। चयनित होने पर युवाओं को 8400 से लेकर 14000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इंटरव्यू में पुरुष आवेदक ही भाग लेंगे। एक समय में एक ही बेरोजगार युवा का साक्षात्कार लिया जाएगा। चौहान ने बताया कि इस दौरान वोकेशनल गाइडेंस शिविर भी लगेगा।